शाही पनीर
सामग्री:-
पनीर  250  ग्राम ,पानी 1  कप, दूध  आधा कप ,हैवी क्रीम या मलाई पौना कप ,1  कप प्याज बारीक़ कटा हुआ ,टमाटर 1 कप बारीक़ कटा हुआ ,स्वीट टमाटर सॉस 2  छोटी चम्मच ,थोड़ा हरा धनिया बारीक़ कटा ,थोड़ी बड़ी इलाइची,हरी मिर्च बारीक़ कटी 1  छोटी चमच,हल्दी रंग के अनुसार या 1  छोटी चमच ,नमक स्वाद अनुसार ,लाल मिर्च 1   छोटी चमच से अधिक ,गरम मसाला 1  छोटी चमच, आयल 75 से 100  मि. ली. 
टमाटर प्याज का पेस्ट बनाये पकाने का समय - 13 मिनट
अब हम बनाने की प्रक्रिया को शुरू करते है| 4 बड़े चम्मच (Tbsp)(या 75 से १०० मि ली.)  तेल को 1 मिनट के लिए तेज़ आंच पर कड़ाई मे गर्म करे|
अब इलाइची के बीज को निकाले और एक तरफ रख दे|
1 मिनट बाद, कटा हुआ प्याज़, इलाइची के बीज और हरी मिर्चे गर्म तेल मे डाले| अच्छी तरह मिलाए|
प्रतीक्षा करे जब तक प्याज़ का रंग गुलाबी नहीं हो जाता| चुल्हे की आंच को तेज़ रखे| इसमें 4 मिनट लगेंगे|
4 मिनट बाद, कटा हुआ टमाटर डाले और अच्छी तरह मिलाए| टमाटर को मुलायम होने तक पकने दे| इसमें भी 4 मिनट लगेंगे|
जब यह प्रक्रिया खत्म हो जाए तब टमाटर और प्याज़ के मिश्रण को गर्म तेल से एक थाली मे बाहर निकाले| चुल्हे को बंद कर दे|
इस मिश्रण को ठंडा होने के लिए एक तरफ रख दे 3 मिनट के लिए| और गर्म तेल को भी एक तरफ रख दे यह तेल हम बाद मे इस्तेमाल मे लायेंगे|
जब मिश्रण ठंडा हो जाए तब इसको पीस कर मुलायम पेस्ट बना ले|
यह पक्का कर ले की इस पेस्ट मे टमाटर या फिर प्याज़ का कोई मोटा टुकड़ा रह जाए| यह मुलायम और अच्छा पेस्ट होना चाहिए|
शाही पनीर की तरी / ग्रेवी बनाये पकाने का समय - 12 मिनट
बचे हुए तेल को गर्म करे 1 मिनट तक| और तेल डालने की जरूरत नहीं है|
1 मिनट बाद इसमें टमाटर और प्याज़ का पेस्ट डाले और तेज़ आंच पर पकाए| इसे लगातार हिलाए 1 मिनट तक|
1 मिनट बाद, इसमें टमाटर की चटनी, नमक, लाल मिर्च पाउडर, काला नमक और हल्दी पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाए|

चुल्हे की आंच को मध्यम कर दे| तब तक प्रतीक्षा करे जब तक तेल और मिश्रण अलग अलग हो जाए| इसे लगातार हिलाए| इसमें 5 मिनट लगेंगे|
तेल कढाई की सतह पर अलग से दिखने लगेगा जब वह टमाटर प्याज के पेस्ट से अलग होगा|
5 मिनट बाद इसमें ढूध और 1 कप (1 कप = 240 मिली लीटर) पानी डाले| चुल्हे की आंच को मध्यम ही रखे और इसे
3 मिनट तक पकाए|
3 मिनट बाद, अब इसमें क्रीम और गर्म मसाला डाले| इसे 2 मिनट तक मध्यम आंच पर पकाए|
शाही पनीर की तरी बिलकुल तैयार है| इसमें पनीर डालते है अब|

पनीर को तरी में मिलाये पकाने का समय - 5 मिनट

पनीर को छोटे टुकड़ो में काट लीजिये|
अब तरी में पनीर के टुकड़े डाले और अच्छी तरह मिलाए| अब इसे मध्यम आंच पर 5 मिनट तक पकाए|
जब यह प्रक्रिया खत्म हो जाए, तब चुल्हे की आंच को बंद कर दे|
अब इस पर धनिए की पत्तियां डाले और अब यह परोसने के लिए तैयार है|
शाही पनीर के ऊपर हरे धनिये की पत्तियां डाले परोसने से पहले|
शाही पनीर के साथ ज्यादातर लहसुन नान , तंदूरी रोटी या पूरी परोसी जाती है|



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शिमला मिर्च पनीर करारी सब्ज़ी