लौकी चने की दाल

 लौकी चने की दाल 




500 ग्राम लौकी 

150  ग्राम चने की दाल 

1 /2  चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट 

2  प्याज  2  हरी मिर्च बारीक़ कटी हुई 

2 टमाटर  कटे हुए 

थोड़ा सा धनिया बारीक़ कटा हुआ 

हींग थोड़ी सी 

1 /2  लाल चम्मच पाउडर  मिर्च 

1 /2  चम्मच हल्दी पाउडर 

1 /2  चम्मच गर्म मसाला 

1 /2 चम्मच धनिया पाउडर 

नमक स्वादनुसार 

विधि :-

सबसे पहले हम लौकी को काटकर अच्छे से धो ले।  उसके साथ ही दाल को भी अच्छे से धो ले।  कूकर में हम लौकी और दाल को डाल देंगे।  2 गिलास पानी डाल कर  3 से 4  सिटी लगने के बाद हमारी दाल व् लौकी अच्छे से पक  जाएगी। अब हम तड़के की तयारी करेंगे।  एक कढ़ाई में 2  बड़े चम्मच तेल डालेंगे। तेल गरम होने पर हम उस मे अदरक लेहसुन का पेस्ट डालेंगे  .इसके बाद प्याज और भूरा होने तक भुनगे।  प्याज जब भूरे रंग की हो जाये तब उस में हींग डाल देंगे और बाकी सब मसाले भी डाल देंगे। अब मसालों को 1 से 2  मिनट अच्छे से भूनेंगे।  अब इसमें कटे टमाटर और हरा धनिया डाल देंगे।  इस मसाले जब तक भूनेंगे जब  तेल  छोड़ने   लगे।  अब हम इस मसाले में एक  गिलास पानी डालेंगे और इस मसाले को कुकर में डाल कर 2 सिटी लगवाएंगे।  2 सिटी लगने के बाद हम गैस बंद कर देंगे और इसके साथ ही लौकी चने की दाल परोसने के लिए त्यार है।  




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आलू मटर मेथी की सब्जी

पोहा ड्राई फ्रूट

पत्ता गोभी और आलू की सब्जी